🏆 OMC पथरा ,इमामगंज द्वारा आयोजित वॉली -बॉल में सीनियर कोचिंग सेंटर, इमामगंज के खिलाड़ियों ने रचा विजय का इतिहास
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को पराजित किया और प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे इमामगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सीनियर कोचिंग सेंटर, इमामगंज के निदेशक एवं शिक्षक अजीत कुमार एवं कमलेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि
“खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। हमारे खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह गर्व की बात है।”
OMC आयोजकों ने भी सीनियर कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को 4 जनवरी 2026 को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेगा ।
इस जीत ने यह साबित कर दिया कि सीनियर कोचिंग सेंटर, इमामगंज शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


0 Comments